Breaking News

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम: डॉ. महेंद्र देव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस (25 दिसंबर) के उपलक्ष्य में 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत विद्यार्थियों में अटल जी के जीवन मूल्यों, उनके योगदान और सुशासन की भावना को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य रूप से निबंध लेखन, एकल काव्य पाठ, भाषण प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय ’अटल जी और सुशासन’ होगा, जिसमें कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसके अतिरिक्त, ’भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन और उनकी कविताओं’ पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन के लिए जनपदों में मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अलावा, जिला विद्यालय निरीक्षक और उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी प्रतियोगिताओं में छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। 25 दिसंबर को लखनऊ स्थित लोक भवन के सभागार में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका सजीव प्रसारण प्रदेश के अन्य जिलों में किया जाएगा। इसके साथ ही, संस्कृति विभाग के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में 25 दिसंबर की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लखनऊ जनपद के काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेता अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में ’भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी’ पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES