Breaking News

मुठभेड़ के बाद चोरी के 12.4 किलो रजत आभूषणों समेत पांच शातिर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
रायबरेली। मिलएरिया थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद चोरी की घटना में शामिल पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 12 किलो 400 ग्राम चोरी के सफेद धातु के आभूषण, दो अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 6/7 अगस्त 2026 की रात सूचना के आधार पर थाना मिलएरिया और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ग्राम लोनियन का पुरवा स्थित शारदा नहर पुल के पास बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शिवकुमार और बबलू घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने सागर, राकेश उर्फ छोटे और लवकुश के साथ सभी पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 3/4 अगस्त 2026 की रात थाना मिलएरिया क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद आभूषण इसी चोरी की घटना से संबंधित पाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी हैं। राकेश उर्फ छोटे के खिलाफ सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और अमेठी जनपदों के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शिवकुमार के खिलाफ भी सीतापुर, रायबरेली और अमेठी में हत्या के प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट के 10 मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवकुमार और बबलू निवासी पेन्दरई थाना महोली, सागर निवासी लालपुर सिकडिहा थाना महोली, राकेश उर्फ छोटे निवासी तेंदुआ थाना मितौली और लवकुश निवासी लोनियन का पुरवा थाना कोतवाली नगर शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी रवि कुमार का कहना है कि पांच सराफा दुकानों के ताले टूटे थे, जिसमें दो दुकानों में चोरी हुई थी, वहां से चांदी का सामान गया था। उसी घटना का राजफाश किया गया। एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिनों पहले अमेठी जनपद के मोहनगंज में भी चोरी की थी, उस घटना का भी माल बरामद हुआ है। सभी को जेल भेजा जा रहा है।

Check Also

आंगनवाड़ी केंद्र बनेंगे जीवंत सामुदायिक संस्थान, पोषण माह में आहार विविधता पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वाराणसी। कुपोषण के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES