Breaking News

दुबग्गा मंडी में बारिश से जलभराव, निदेशक ने मौके पर कराई जल निकासी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। लगातार बारिश के बीच शनिवार को मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मंडी परिसर के कुछ हिस्सों में जलभराव मिलने पर उन्होंने मौके पर ही जल निकासी की व्यवस्था कराई। उन्होंने नालियों की स्थिति का जायजा लिया और सफाई कार्य में मिली शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मंडी निदेशक ने अपनी मौजूदगी में नालियों की सफाई कराई, जिसके बाद अवरुद्ध जल निकासी सुचारू हो सकी। उन्होंने कहा कि बारिश को देखते हुए मंडी परिसर में जल निकासी व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए। जलभराव की आशंका वाले स्थानों पर पहले से आवश्यक इंतजाम किए जाएं और नालियों में कूड़ा व सिल्ट जमा न होने दिया जाए।
उन्होंने बारिश के दौरान पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ सफाई कार्य से जुड़े ठेकेदार के काम की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
मंडी निदेशक ने मंडी सचिव को स्पष्ट निर्देश दिया कि जल निकासी और सफाई व्यवस्था में दोबारा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसानों और व्यापारियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए मंडी परिसर की व्यवस्थाएं हर समय क्रियाशील रखी जाएं।

Check Also

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का लखनऊ में प्रदर्शन, अजय राय समेत कई नेता गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES