Breaking News

राज्यपाल ने गाँधी – शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 02 अक्टूबर। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहाँ राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर नमन किया और सभी को बधाई दी। राज्यपाल के साथ अपर प्रमुख सचिव डॉ सुधीर महादेव बोबडे, विशेष सचिव बद्रीनाथ सिंह सहित राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर राजभवन अध्यासितों के बच्चों ने बापू के प्रिय भजन प्रस्तुत किये तथा सह-प्रस्तुतियां भातखण्डे संगीत विश्वविद्यालय, लखनऊ के कलाकारों ने दीं। राज्यपाल ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति की प्रशंसा कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गांधी जी के विचार वैश्विक स्तर पर समझे और सराहे गये। उनके विचारों से देश और विदेश के लोगों ने प्रेरणा प्राप्त कर जीवन में सफलता पायी। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। राज्यपाल जी ने कहा कि शास्त्री जी अपने सादा जीवन, उच्च विचार तथा जन-जन के हित साधक के रूप में हमेशा याद किये जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी जैसे महान सन्त पुरूषों से प्रेरणा प्राप्त करते रहना चाहिए जो जीवन के साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आवश्यक है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन परिसर में नवनिर्मित बोंसाई गार्डन का लोकार्पण किया और आगंतुकों हेतु बोसाईं गार्डन खोले रखने के निर्देश दिये।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *