Breaking News

इंस्पेक्टर की मौत का नया खुलासा, शादी के 25 लाख खर्च का दबाव डाल रही थी महिला सिपाही

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार
 जालौन। जालौन के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की संदिग्ध मौत के मामले में नई जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा अपनी शादी के लिए इंस्पेक्टर पर 25 लाख रुपये खर्च कराने का दबाव बना रही थी। फरवरी 2026 में होने वाली शादी का पूरा खर्च उठाने को लेकर वह राय को लगातार धमकाती थी। करीबी सूत्रों के अनुसार, मीनाक्षी ने यह चेतावनी तक दी थी कि यदि शादी का खर्च न दिया गया तो वह एक निजी वीडियो उनकी पत्नी को भेज देगी। इससे इंस्पेक्टर मानसिक रूप से बेहद परेशान थे।
घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह वारदात हुई। शुक्रवार देर रात कुठौंद थाने के सरकारी आवास में अरुण कुमार राय की पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई थी। उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून से लथपथ मिला, जबकि पिस्टल उनके सीने पर रखी हुई पाई गई।
रविवार को आरोपी महिला सिपाही को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उधर, मृतक की पत्नी माया राय ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस बीच, पुलिस ने मीनाक्षी के मोबाइल की कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड खंगाले हैं, जिनमें कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है।

Check Also

दूल्हा मामी संग फरार, 14 वर्षीय भाई की जबरन शादी चाइल्ड हेल्पलाइन ने रुकवाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक चौंकाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES