Breaking News

नेशनल टीबी टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष बने डॉ. सूर्यकांत

– प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की संभालेंगे कमान
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गठित नेशनल टास्क फोर्स (NTF) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है।
नेशनल टास्क फोर्स का उद्देश्य देश के मेडिकल कॉलेजों में टीबी उन्मूलन से जुड़ी गतिविधियों को मजबूत करना और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि टीबी मुक्त भारत केवल मरीज और उसके परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। मेडिकल कॉलेजों को टीबी की शीघ्र पहचान, समयबद्ध उपचार, दवा प्रतिरोधी टीबी की बेहतर देखभाल, शोध और जनजागरूकता के केंद्र के रूप में सशक्त करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने बताया कि विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, सेंट्रल टीबी डिवीजन, जोनल व स्टेट टास्क फोर्स तथा मेडिकल कॉलेज कोर कमेटियों के बीच समन्वय बढ़ाकर उन्मूलन अभियान को गति दी जाएगी।
डॉ. सूर्यकांत लंबे समय से टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़े हैं। वह करीब 10 वर्ष तक उत्तर प्रदेश टीबी स्टेट टास्क फोर्स के अध्यक्ष और पिछले चार वर्षों से उत्तर भारत के नौ राज्यों की नॉर्थ जोन टास्क फोर्स के चेयरमैन रहे हैं। वह केजीएमयू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ड्रग-रेजिस्टेंट टीबी के संस्थापक प्रभारी भी हैं।
गंभीर टीबी मरीजों के उपचार के लिए टीबी कमिटेड आईसीयू की एसओपी और गाइडलाइन तैयार करने वाली राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति के भी वह अध्यक्ष हैं। डॉ. सूर्यकांत अब तक 25 पुस्तकें लिख चुके हैं, जिनमें चार टीबी पर आधारित हैं। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत योजना के तहत उनके नेतृत्व में 500 से अधिक टीबी मरीजों को गोद लेकर उपचार और पोषण की व्यवस्था की जा चुकी है।

Check Also

सूर्य 31 अगस्त को करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा, धन-करियर में मिल सकता है लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 31 अगस्त को सूर्य मघा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES