Breaking News

आलोक सिंह ने संभाली PAC और SSF की कमान, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह ने रविवार को पुलिस महानिदेशक पीएसी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर पीएसी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार, पुलिस महानिरीक्षक मध्य जोन डॉ. प्रीतिन्दर सिंह, डीआईजी अनीस अहमद अंसारी, सुनीता सिंह तथा 35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अमित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद आलोक सिंह ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) का भी पदभार संभाला। उन्होंने 32वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित एसएसएफ मुख्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद करते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
इसके बाद आलोक सिंह ने दरोगा खेड़ा स्थित एसएसएफ के निर्माणाधीन मुख्यालय भवन और महिला वाहिनी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसएफ एवं 32वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्किंग की नई दरें लागू, कमर्शियल वाहनों का बढ़ा शुल्क; नो-पार्किंग में अब क्लैंप और जुर्माना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक वाहनों के एयरपोर्ट एक्सेस, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *