Breaking News

गोरखपुर अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों को मुख्यमंत्री ने दी आर्थिक सहायता

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर के रायगंज क्षेत्र में 10 मार्च 2026 को हुई आग की घटना से प्रभावित दुकानदारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री ने श्री गोरखनाथ मंदिर स्थित बैठक कक्ष में पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल 14 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।
बताया गया कि आग लगने की घटना में रायगंज के हरिश्चंद्र गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, युवराज गुप्ता और ब्रजेश मणि गुप्ता की दुकानों के साथ-साथ आवासीय हिस्से में रखे व्यापारिक व घरेलू सामान का भारी नुकसान हुआ था। इस दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।
मुख्यमंत्री ने हरिश्चंद्र गुप्ता और अमित कुमार गुप्ता को 5-5 लाख रुपये तथा युवराज गुप्ता और ब्रजेश मणि गुप्ता को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और आवश्यकतानुसार हर संभव मदद दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी घटनाओं में त्वरित राहत पहुंचाने की व्यवस्था और सुदृढ़ की जाए, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और उनके जीवन को पुनः सामान्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव तथा विधायक विपिन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES