Breaking News

एसआरजीआई में बजरंग दल की लव जिहाद, धर्मांतरण व नशा मुक्ति पर मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार
लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स परिसर में विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक रविवार को सम्पन्न हो गई। बैठक के दूसरे व अंतिम दिन देशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र व समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन मंथन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति ने लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और युवतियों की गुमशुदगी को गंभीर सामाजिक चुनौती बताया। वहीं राष्ट्रीय सह-संयोजक विवेक कुलकर्णी ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध सजग रहने का आह्वान किया।
पत्रकार वार्ता में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए नशा मुक्ति अभियान को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने पारिवारिक विघटन, धर्मांतरण और अवैध घुसपैठ जैसे मुद्दों को भी समाज के लिए चुनौतीपूर्ण बताया।
संगठन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच परिवर्तन विषय पर विशेष सत्र आयोजित हुआ, जिसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी विचारों पर चर्चा की गई।
बैठक के समापन पर आयोजकों ने इसे संगठन के लिए दिशा-निर्देशक बताते हुए भविष्य की कार्ययोजना को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Check Also

अपहरण और मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES