Breaking News

सशक्त, स्वाभिमानी और स्वावलंबी भारत के निर्माण में सतत प्रयत्नशील हैं पीएम मोदी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

– डॉ. मुखर्जी, पं. उपाध्याय व अटल जी ने जिस भारत के निर्माण की प्रेरणा दी थी, उसे साकार कर रहे पीएम मोदीः राजनाथ
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त, स्वाभिमानी और स्वावलंबी राष्ट्र बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में देश जिन मूल मंत्रों के साथ आगे बढ़ा है, उनमें अपने महापुरुषों और विरासत पर गौरव करना, उनका सम्मान और संरक्षण करना प्रमुख है। इसी भावना से प्रेरित होकर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल की स्थापना की गई है, जहां पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
रक्षा मंत्री ने इस शानदार प्रेरणा स्थल को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थापित कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये तीनों महापुरुष आजाद भारत को सम्मान, स्वाभिमान और नई पहचान देने वाले व्यक्तित्व हैं। उन्होंने प्रख्यात मूर्तिकार रामसुतार को श्रद्धांजलि और प्रतिमाओं के निर्माण में योगदान देने वाले मांटू राम के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
राजनाथ सिंह ने पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को उन्होंने आज भी प्रासंगिक बताया और कहा कि इन्हीं विचारों के आधार पर प्रधानमंत्री मोदी गरीब कल्याण और समावेशी विकास के लिए काम कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय राजनीति, समाज और संस्कृति के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Check Also

सोमनाथ : आस्था, संकल्प और पुनर्जागरण की अनंत धारा के 1000 वर्ष – गजेन्द्र सिंह शेखावत

– न हन्यते हन्यमाने शरीरे : भगवद्गीता 2.20 (शरीर के नष्ट होने पर भी आत्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES