Breaking News

क्रिसमस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने क्रिसमस के पावन अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि क्रिसमस प्रेम, करुणा और मानव सेवा का संदेश देने वाला पर्व है। यह दिन प्रभु ईसा मसीह की महान शिक्षाओं को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने मानवता, भाईचारे और शांति का मार्ग दिखाया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का जीवन त्याग, सेवा और सत्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व समाज में आपसी सद्भाव, सौहार्द और खुशहाली को और मजबूत करे। साथ ही सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आए।

Check Also

ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त, नई नियुक्ति तक बनाए गए प्रशासक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी ब्लॉक प्रमुखों का पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES