Breaking News

मुख्यमंत्री ने दीप जलाकर दी अटल जी को श्रद्धांजलि, भाजपा मुख्यालय में भी हुआ दीप प्रज्ज्वलन

– भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर पुण्य स्मृतियों को किया नमन
– भाजपा मुख्यालय में धर्मपाल सिंह, संजय राय सहित भाजपाइयों ने दीप प्रज्ज्वलन कर दी श्रद्धांजलि
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर बुधवार को लोकभवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने लोकभवन परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के माध्यम से न केवल प्रदेश बल्कि देश भर में उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और सार्वजनिक जीवन में उनकी मर्यादित राजनीतिक शैली को स्मरण किया जा रहा है। लोकभवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भी अटल जी के जीवन और कृतित्व को केंद्र में रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भाजपा मुख्यालय में दीप प्रज्ज्वलन कर अटल जी को दी श्रद्धांजलि :
गुरुवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या के अवसर पर भाजपा मुख्यालय लखनऊ सहित पूरे देश में विभिन्न स्मरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश संगठन महासचिव धर्मपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय राय, मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे आदि उपस्थित थे।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES