Breaking News

काशी में पीएम मोदी का भव्य रोड शो,विरोध को देखते हुए अजय राय सहित 200 कांग्रेसी-सपा कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस लाइन से होटल ताज तक करीब तीन किलोमीटर लंबे भव्य रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग हाथों में झंडे और फूल लेकर पीएम का स्वागत करने पहुंचे। जगह-जगह शंखनाद और फूलवर्षा के बीच पीएम मोदी ने भी जनता का अभिवादन किया। उत्साहित भीड़ को देखकर उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी को लोगों के करीब ले जाने को कहा।
होटल ताज पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम रामगुलाम इस समय भारत दौरे पर हैं और 9 से 16 सितंबर तक देश में रहेंगे। उनके सम्मान में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से होटल ताज में भव्य डिनर का आयोजन किया गया है।
इससे पहले एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। पीएम एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से रोड शो करते हुए होटल ताज पहुंचे।
वहीं, संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए बुधवार देर रात कांग्रेस और सपा के करीब 200 नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी इनमें शामिल हैं। कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर वाराणसी में प्रदर्शन का ऐलान किया था।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री आज शाम नमो घाट से क्रूज द्वारा दशाश्वमेध घाट जाएंगे और वहां गंगा आरती का दर्शन करेंगे। 12 सितंबर को वे बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना होंगे, जहां रामलला के दर्शन करेंगे। बुधवार शाम को काशी पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाबा विश्वनाथ का पटुका पहनाकर उनका स्वागत किया था।

Check Also

हस्तिनापुर को मिलेगी नई पहचान, 15 पुरातात्विक स्थलों में शामिल होने से बढ़ेगा ऐतिहासिक गौरव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारदिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के 15 प्रमुख पुरातात्विक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES