Breaking News

ऋषिकेश-गंगोत्री मार्ग पर खाड़ी में भीषण बस हादसा, दो की मौत, कई घायल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री मार्ग पर खाड़ी के पास बुधवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार घुत्तू-घनसाली से हरिद्वार जा रही बिश्वनाथ बस (जिसमें लगभग 22 यात्री सवार थे) चंबा से करीब 12 किलोमीटर आगे खाड़ी से पहले एक तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस में सवार सभी यात्री उसमें दब गए। घटना की सूचना मिलते ही चंबा थानाध्यक्ष दिलबर नेगी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। चंबा पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में बस चालक वीरेंद्र सिंह नेगी (निवासी- चंबा, जोंलुंगी, शुलियांध) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी आयुष अग्रवाल भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में जुटी पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश भी दिए।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं पुलिस प्रशासन ने घायलों को हर संभव सहायता और बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है।

Check Also

मंत्री के फरार बेटे पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बॉम्बे । बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES