Breaking News

इस्कॉन का नया केंद्र “जगन्नाथ धाम” हुआ उद्घाटित, गूंजा हरिनाम संकीर्तन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित विपुल खंड में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब इस्कॉन जोनल सेक्रेटरी श्रीमान देवकीनंदन प्रभुजी के करकमलों से “जगन्नाथ धाम” (इस्कॉन बेस) का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर परम पूज्य गुरु प्रसाद स्वामी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
उद्घाटन समारोह के दौरान श्रील प्रभुपादजी के जीवन चरित्र और उनके द्वारा संपूर्ण विश्व में कृष्ण भक्ति के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा हुई। इस्कॉन लखनऊ के उपाध्यक्ष एवं जगन्नाथ धाम प्रभारी श्रीमान दीनदयाल कृष्ण प्रभुजी ने देवकीनंदन प्रभुजी का हार्दिक स्वागत फूलमालाओं और हरिनाम संकीर्तन के बीच किया। भव्य परिसर में विराजित भगवान जगन्नाथ जी, बलदेव जी और सुभद्रा मैया के आकर्षक वस्त्र और आभूषण विशेष रूप से मलेशिया से मंगाए गए। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया और उपस्थित भक्तों ने दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया।
देवकीनंदन प्रभुजी ने सभी भक्तजनों से हरे कृष्ण महामंत्र के निरंतर जप, श्रीमद्भागवतम और भगवद्गीता के श्रवण-स्वाध्याय का आग्रह किया।
कार्यक्रम में प्रेम हरिनाम प्रभुजी, अपरिमेय श्याम प्रभुजी, अचिंत्य रूपिणी माताजी और भोक्ता राम प्रभुजी सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समापन पर सभी भक्तों ने जगन्नाथ जी के छप्पन भोग प्रसाद का आनंद लिया, जिससे पूरा परिसर भक्ति और आनंद की सुगंध से भर उठा।

Check Also

पालि साहित्य से विश्व को शांति और समानता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजा समरसता का स्वर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/मेरठ। पालि दिवस के अवसर पर आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES