वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। गोरखपुर में आयोजित एकता पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए बड़ा एलान किया। उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में ‘वंदे मातरम्’ का नियमित और अनिवार्य गायन सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है। ‘वंदे मातरम्’ हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे हो चुके हैं, और इसे बदलने या कमजोर करने का कोई भी प्रयास कभी सफल नहीं हो सकेगा। सीएम योगी के इस निर्णय को युवाओं में देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।