Breaking News

छात्र उज्जवल राणा की मृत्यु पर रालोद छात्र सभा द्वारा शिक्षा तंत्र की संवेदनहीनता पर सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित डीएवी कॉलेज के छात्र उज्जवल राणा की दुखद मृत्यु पर राष्ट्रीय लोक दल छात्र सभा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय ने कहा कि यह घटना केवल एक छात्र की व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र में व्याप्त संवेदनहीनता और संवादहीनता की गंभीर चेतावनी है।
उन्होंने कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती, किंतु यह घटना इस बात का प्रमाण है कि आज विद्यार्थियों के पास अपनी परेशानियों को साझा करने का कोई सशक्त मंच नहीं बचा। “छात्रसंघ कभी संवाद और नेतृत्व का केंद्र हुआ करते थे, लेकिन जब छात्रों से संवाद और प्रतिनिधित्व के अवसर छीने जा रहे हैं, तो मानसिक दबाव और असंतोष जैसी स्थितियाँ बढ़ रही हैं,” उन्होंने कहा।
अमन पांडेय ने सरकार से मांग की कि सभी कॉलेजों में मानसिक परामर्श (Counselling) की अनिवार्य व्यवस्था की जाए, छात्र कल्याण प्रकोष्ठ सक्रिय रूप से कार्य करें तथा छात्रसंघ चुनाव नियमित कराए जाएं।
उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और कॉलेज प्रशासन की भूमिका की समीक्षा की भी मांग की। अंत में उन्होंने कहा, “छात्र केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की ऊर्जा हैं—उन्हें समझना और सशक्त करना ही सच्ची जिम्मेदारी है।”

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES