Breaking News

“हम भी…” — निराश्रित बच्चों की भावनाओं और सपनों को स्वर देने वाला प्रेरक मंच

– संदेश : “हर बच्चा समाज की अमूल्य धरोहर है; अवसर, विश्वास और स्नेह मिलें तो वही देश के भविष्य को आलोकित कर सकता है”
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार
लखनऊ। ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट, लखनऊ के तत्वावधान में बौद्ध संस्थान ऑडिटोरियम, गोमती नगर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “हम भी…” निराश्रित बच्चों की भावनाओं, सपनों और आत्मविश्वास की जीवंत अभिव्यक्ति बन गया। इस कार्यक्रम ने बालगृहों में रह रहे बच्चों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का सशक्त अवसर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना (सेवानिवृत्त), उच्च न्यायालय इलाहाबाद, और अपर्णा नेवतिया ने दीप प्रज्वलन कर किया। अध्यक्ष अंशुमालि शर्मा ने कहा, “यह कार्यक्रम केवल एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक विश्वास है — कि हर बच्चा कुछ कर सकता है, हर बच्चा समाज का अभिन्न हिस्सा है।” मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना और डॉ. ए. पी. महेश्वरी (सेवानिवृत्त आईपीएस), पूर्व महानिदेशक सीआरपीएफ ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हर बालक के भीतर समाज को बदलने की अद्भुत शक्ति होती है।
बच्चों ने हनुमान चालीसा डांस, नुक्कड़ नाटक “हम भी बहुत कुछ करने का दम रखते हैं”, माइम “नशा कैसे नाश हुआ” सहित विभिन्न संस्थानों की रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। समापन सत्र में प्रशिक्षकों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया तथा सहयोगी संस्थाओं — बंगाली वेलफेयर फाउंडेशन, डॉ. बेबी चाइल्ड केयर और महाउदय सोसाइटी — के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट, जिसकी स्थापना डॉ. संगीता शर्मा और अंशुमालि शर्मा ने लगभग 26 वर्ष पूर्व की थी, अब तक हजारों बच्चों के जीवन को नई दिशा दे चुकी है। इस अवसर पर संस्था की वरिष्ठ सदस्य अंजली शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन रश्मि सोनी और अशोक शुक्ला ने किया। समापन में यह गूंजा —

Check Also

पालि साहित्य से विश्व को शांति और समानता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजा समरसता का स्वर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/मेरठ। पालि दिवस के अवसर पर आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES