Breaking News

जानकी घाट पर हुई मां गंगा की महाआरती, मनाया गया देव दीपावली का रजत जयंती वर्ष

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
वाराणसी। भदैनी स्थित जानकी घाट पर देव दीपावली के अवसर पर इस वर्ष रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। केशरी नंदन स्मृति संस्थान के तत्वावधान में सजे इस आयोजन में घाट को दीपों और आकर्षक झालरों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दिव्य आलोक से जगमगा उठा। बच्चों ने रंगोली बनाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर घाट की सुंदरता में चार चाँद लगा दिए।
संस्थान की अध्यक्ष डॉ. उषा शाही और महासचिव डॉ. कैलाश सिंह विकास सहित पदाधिकारियों ने मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती सम्पन्न की। पूजा विधि का संचालन जितेन्द्र कुमार ने किया। महाआरती के दौरान गंगा तट पर घंटियों की मधुर ध्वनि, शंखनाद और जयघोष से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
रजत जयंती वर्ष के अवसर पर समाज सेवा और सांस्कृतिक योगदान के लिए आशीर्वाद सिंह, मोहम्मद दाऊद और राधा सेठ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. उषा शाही, डॉ. कैलाश सिंह विकास, प्रभात शाही, डॉ. श्वेता शाही, डॉ. मनीष सिंह, राम बाबू, जितेन्द्र कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देव दीपावली के इस पावन अवसर पर जानकी घाट श्रद्धा, भक्ति और आस्था के संगम स्थल के रूप में निखर उठा। दीयों की अनगिनत पंक्तियों और गंगा की लहरों पर झिलमिलाती लौ ने वातावरण को अलौकिक बना दिया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती में सहभागिता कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES