Breaking News

लाखों के स्वर्णाभूषण बरामद, मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी महताब ढेर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना, थाना शाहपुर और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। 3 अक्टूबर 2025 को कुरालसी पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसमें एक उपनिरीक्षक और एक आरक्षी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 1 लाख रुपये का इनामी और कुख्यात अपराधी महताब गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। महताब के कब्जे से लूट के सोने-चांदी के आभूषण, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक .38 बोर रिवाल्वर मय कारतूस और 9 एमएम पिस्टल मय कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार मृतक महताब हिस्ट्रीशीटर अपराधी था और बुढ़ाना थाने में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर जोन स्तर से 1 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित था। उस पर शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, अपहरण, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट समेत 19 गंभीर मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *