Breaking News

उत्तर प्रदेश को निवेश हब बनाने के लिए इन्वेस्ट यूपी का उद्योग संघों संग संवाद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और व्यापारिक वातावरण को और अधिक सरल व अनुकूल बनाने के उद्देश्य से इन्वेस्ट यूपी ने बुधवार को प्रमुख उद्योग संघों के साथ संवाद बैठक आयोजित की। लखनऊ स्थित इन्वेस्ट यूपी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सीआईआई, फिक्की, एसोचैम, आईआईए और लघु उद्योग भारती समेत कई उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022, बायो-प्लास्टिक उद्योग नीति 2024 और एफडीआई समेत 33 से अधिक क्षेत्रीय नीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। उद्योग प्रतिनिधियों ने नीतियों में व्यावहारिक संशोधन, अनुमोदन प्रक्रियाओं को सरल बनाने और एमएसएमई को अधिक प्रोत्साहन देने जैसे सुझाव दिए।
इन्वेस्ट यूपी ने बताया कि निवेश मित्र 3.0 प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश प्रक्रिया को और पारदर्शी व आसान बनाया जाएगा। दस्तावेजों की जरूरत लगभग 50% तक कम की जाएगी, जिससे निवेशकों को सुविधा होगी। बैठक में प्राप्त सुझावों को संबंधित विभागों तक भेजा जाएगा ताकि कारोबारी सुगमता और निवेशकों के भरोसे को बढ़ाया जा सके।

Check Also

120 साल की विरासत के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाएगा इंडियन बैंक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चेन्नई। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और इंडियन बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *