Breaking News

लुलु मॉल में सशस्त्र सीमा बल ने लगाई हथियार प्रदर्शनी

– हर घर तिरंगा अभियान के तहत बल की आधुनिक तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल की चतुर्थ वाहिनी ने गुरुवार को लखनऊ स्थित लुलु शॉपिंग मॉल में भव्य हथियार प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में बल की आधुनिक तकनीकी क्षमताओं और हथियारों को आम नागरिकों के सामने प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
कार्यक्रम में सीमांत मुख्यालय लखनऊ से उपमहानिरीक्षक एस. डी. शेरखानी, उपकमांडेंट रामबीर सिंह यादव और निरीक्षक सुमित पांडे सहित कई अन्य बलकर्मी उपस्थित रहे। उपमहानिरीक्षक शेरखानी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के लिए बलिदान देने वाले स्वकता तंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान एसएसबी की जाज बैंड टीम ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भावविभोर कर दिया। प्रदर्शनी में रखे गए अत्याधुनिक हथियारों की जानकारी आगंतुकों को दी गई, जिसे लोगों ने उत्सुसे देखा और सराहा। यह आयोजन देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के साथ-साथ नागरिकों को सुरक्षा बलों की क्षमता और भूमिका से जोड़ने का माध्यम बना।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES