Breaking News

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं 

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन्माष्टमी के पुनीत व पावन पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को अपनी मंगलमय हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण के गीता में दिए गए उपदेश उनके आदर्श ,उनके कर्मयोग का ज्ञान आज
भी प्रासंगिक हैं ।हम सबको उनके उपदेशों व आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए ।

उन्होंने देश व प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी लोग प्रेम ,सौहार्द व आपसी भाईचारे की भावना और हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का त्यौहार मनाए। यह त्यौहार सभी के जीवन मे खुशियां लेकर आये।

 

Check Also

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री का स्वदेशी पर जोर, बुनकरों को सम्मान और योजनाओं का लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES