Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर अनीस मंसूरी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार 

लखनऊ, 14 अगस्त। पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी हमारे पूर्वजों के बलिदान, संघर्ष और त्याग की अमूल्य देन है, जिसे हमें सहेजकर रखना है।

अनीस मंसूरी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मज़बूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगे की शान और संविधान की मर्यादा की रक्षा करना हर भारतवासी का कर्तव्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी प्रेम, सहयोग और राष्ट्रीय भावना से ही भारत को दुनिया में एक मजबूत, समृद्ध और गौरवशाली राष्ट्र बनाया जा सकता है।

 

 

Check Also

तीन लाख दीपों से जगमगाया राष्ट्र प्रेरणा स्थल, मुख्यमंत्री ने शुरू किया ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES