Breaking News

डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का नेतृत्व

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय खेल प्राधिकरण, क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ द्वारा मरीन ड्राइव, लखनऊ में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में मनसुख मंडाविया, केंद्रीय युवा मामलों और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री, गिरीश चंद्र यादव, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश, मनीष चैहान, प्रमुख सचिव, खेल, उत्तर प्रदेश और सुहास एलवाई, सचिव एवं महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, उत्तर प्रदेश एवं आत्म प्रकाश, क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी, क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ ने सक्रिय रूप से भाग लिया और साइकिल रैली में शामिल होकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को सुदृढ़ किया।
साइकिल रैली के बाद, मनसुख मांडविया ने मीडिया को संबोधित करते हुए फिटनेस को एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में अपनाने पर जोर दिया और नागरिकों से इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, साइक्लिंग केवल हमारे स्वास्थ्य को बेहतर नहीं बनाती, बल्कि यह हमारे चरित्र को मजबूत करती है, आत्मविश्वास बढ़ाती है और राष्ट्र के भविष्य को आकार देती है।
यह साइकिल रैली मरीन ड्राइव (सामाजिक परिवर्तन स्थल) से शुरू होकर 3 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए समता मूलक चैराहा और 1090 चैराहा पहुंची और फिर वापस प्रारंभिक स्थल पर लौटी। इस कार्यक्रम में लखनऊ के नागरिकों, प्रशिक्षुओं, प्रशिक्षकओं और क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के स्टाफ सहित 500 से अधिक साइकिल चालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आत्म प्रकाश, ने कहा, इतनी बड़ी संख्या में लोगों का फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति उत्साह देखना वास्तव प्रेरणादायक है। इस तरह के आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समुदाय और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं। फिटनेस एक सतत यात्रा है और इसे अपनाकर हम एक अधिक सक्रिय और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES