Breaking News

डॉ0 लोहिया जयंती पर अखिलेश यादव ने सरकार के साथ भाजपा नेताओं को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भाजपा सरकार और अधिकारी मिलकर जनता को लूट रहे हैं। सत्ता में बैठे लोग भ्रष्ट है। भाजपा का भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस का दावा बकवास है। जिलों-जिलों में भाजपा के नेता भूमाफिया बन गये हैं। तालाब और सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। गरीबों की जमीन छीन रहे है। भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश लूटा जा रहा है। हर जिले से जमीनों पर कब्जा करने और भ्रष्टाचार की खबरें आ रही है। रविवार को डॉ0 राममनोहर लोहिया की जयंती पर यहां डॉ0 लोहिया पार्क गोमती नगर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाए।
सपा मुखिया ने कहा कि फतेहपुर जिले में भाजपा के पदाधिकारी उनके नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं। आरोप लग रहा है कि जिनके पास खेती की कोई जमीन नहीं थी उनके पास कई सौ बीघा जमीन हो गयी है। जेसीबी मशीन, डम्फर और ट्रकें खरीदी ली है। जो जमीने विवादित थी उस पर कब्जा कर लिया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में भाजपा के लोगों ने जमीनों पर कब्जा कर लिया है। किसानों की जमीनें कम कीमतों पर छीन ली गई। अपराध की घटनाएं लगातर बढ़ रही हैं। सभी ने देखा कि अयोध्या की महिला नौकरी की तलाष में वाराणसी गयी वहां से वह लखनऊ आयी। उसके साथ लूट, बलात्कार हुआ और हत्या हो गयी। कानून व्यवस्था इसलिए खराब है क्योंकि पुलिसिंग नहीं हो रही है। अधिकारी कर्मचारी सब लूट में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री जी के खास करीबी आईएएस भ्रष्टाचार में फरार है। अण्डर ग्राउण्ड है। पता चल रहा है कि उनके पास सात सौ बीघा जमीन, कई मकान, कई प्लाट हैं। सुनने में तो आ रहा है कि वह सीएम आवास और सीएम कार्यालय में छिपा है। मुख्यमंत्री जी का खासम खास है। अच्छी पोस्टिंग में रहा है। भाजपा सरकार में निवेश के बहाने अपना निवेश चल रहा है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा इतिहास के पन्ने पलट रही है। उन्हीं इतिहास के कुछ पन्नों को राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन ने भी पलट दिया। मेरा भाजपा से कहना है कि इतिहास के पन्ने पलटना बंद करें। अगर पन्ने पलटेंगे तो उसमें यह भी है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक नहीं होने दिया गया था। क्या भाजपा उसकी निंदा करेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक जब हुआ तो हाथ के बजाय बांये पैर के अंगूठे से तिलक हुआ था, क्या उसके लिए भाजपा माफी मांगेगी।

Check Also

समर्पण और सादगी की मिसाल थे आलम बदी, जनसेवा के आगे आयु नहीं रखती मायने: मुख्यमंत्री योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES