Breaking News

प्रेस क्लब के तहरी भोज में शामिल हुए राम दास अठावले

– शरद पाण्डेय और वन्दिता को सृजन सम्मान
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन एवं यू.पी. प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यू.पी. प्रेस क्लब में पत्रकार स्व. सहदेव माली की स्मृति में तहरी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्राी राम दास अठावले थे। जिन्होंने पत्रकारों और उत्तर प्रदेश के साथ अपने विशेष रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार अभिव्यक्ति की आजादी के प्रति संकल्पबद्ध है।
मुख्य मंत्राी के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने डॉ. शरद पाण्डेय और कुमारी वन्दिता पाण्डेय को प्रेस क्लब के मासिक साहित्यिक अवार्ड ‘सृजन सम्मान’ से नवाजा।
इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, विधायक योगेश शुक्ला समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और सपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द सिंह गोप, विधायक राकेश प्रताप सिंह तथा पूर्व विधायक दीपक सिंह और पी.सी.एस. एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह , क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्बू, दीपक रंजन, विशिष्ट अतिथि थे।
यू.पी. प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह और यू.पी. वर्किंग जर्नलिसट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी और महामंत्री प्रेमकान्त तिवारी, मंडल अध्यक्ष शिवशरण सिंह, महामंत्री विश्वदेव राव और क्लब के पूर्व सचिव सुरेश बहादुर सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर स्वर्गीय माली को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर एस.आर. ग्लोबल इंस्टिट्यूट के चेयरपर्सन पवन सिंह चौहान ने सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Check Also

3000 यूनिट रक्तदान से डिप्लोमा इंजीनियरों ने पेश की मानवता की मिसाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हृदय सम्राट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES