Breaking News

भाजपा इस देश में मनुस्मृति को संविधान के बदले थोपना चाहती है – सुनील सिंह

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 26 नवम्बर। संसद के सेन्ट्रल हॉल में शुक्रवार को संविधान दिवस को जश्न के रूप में मनाए जाने पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने “संविधान बचाओ देश बचाओ” के कार्यक्रम में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है कुछ नकली हिंदू और पारिवारिक पार्टियों ने खतरा बढ़ा दिया है।
सुनील सिंह ने सरकार पर डर का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया, कहा सरकार देश में अघोषित आपातकाल लागू कर रही है। सरकार हर चीज पर नियंत्रण करना चाहती है और सरकार द्वारा बनाये गये माहौल को इससे पूर्व पहले कभी नहीं देखा गया। आज संविधान का स्तंभ भी खतरे में है।भाजपा अंबेडकर के बनाए गए संविधान को ही बदल देने पर आमादा है। बाबा साहेब ने ऐसी ताकतों से देश की जनता को सावधान रहने का आह्वान किया था। दरअसल भाजपा इस देश में मनुस्मृति को संविधान के बदले थोपना चाहती है।
इन मसलों पर प्रधानमंत्री या तो चुप्पी साध लेते हैं अथवा बहुत देर से नपी-तुली बात बोलते हैं। जो सरकार कमजोर वर्ग, महिलाओं, दलितों, गरीबों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकती, उसे संविधान का जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए, यहां तक की का नाम लेने का भी हक नहीं है। बीजेपी-सपा बसपा के लोग दिखावे के लिए बाबा साहेब का जितना नाम ले लें, सच्चाई यह है कि ये सांप्रदायिक फांसीवाद की ताकतें अंबेडकर के विचारों को ही निशाना बना रही है।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES