Breaking News

जाने … क्यूं भारत में भड़क रहा है हिंदू समाज, सड़क पर उतरने को हुआ मजबूर ?

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बांग्लादेश के चटगांव इस्कॉन पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में बांग्लादेष ही नहीं भारत में भी हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
बताते चलें कि बांग्लादेश के चटगांव इस्कॉन पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतर आए थे जिन पर ठछच् और जमात के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था, जिसमें 50 हिंदू घायल हो गए थे। चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने हर जिले में शांतिपूर्ण सभाएं आयोजित कीं। हालांकि इन शांतिपूर्ण सभाओं पर भी चरमपंथी समूहों ने हमले किए। इस्लामिक समूहों ने चटगांव में हिंदू समुदाय के सदस्यों पर हमला किया।
उल्लेखनीय है कि चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी बांग्लादेश सनातन जागरण मंच के प्रमुख नेता और इस्कॉन चटगांव के पुंडरीक धाम के अध्यक्ष हैं। उन्हें लोग चिन्मय प्रभु नाम से भी जानते हैं। वह बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सशक्त आवाज उठाते रहे हैं। बांग्लादेश में इस्कॉन के 77 से ज्यादा मंदिर हैं, और लगभग 50 हजार से ज्यादा लोग इस संगठन से जुड़े हुए हैं।

Check Also

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगा पूरे प्रदेश के स्वाद का संगम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *