Breaking News

इस्कॉन की संस्कारशाला में बच्चों ने जाना धर्म और किया जप

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। श्री श्री राधारमण बिहारी, लखनऊ इस्कॉन में चल रही बच्चों की विशेष संस्कारशाला कक्षा में मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु की धर्मपत्नी श्रीमती अचिन्तय रूपणी माता के निर्देशन में षुक्रवार बच्चों की विशेष आध्यात्मिक कक्षा हुई। जिसमें बच्चों ने महाभारत की कहानी संक्षिप्त में समझी। साथ में बच्चों ने जाना कि धर्म क्या है और प्रणाम का अर्थ क्या होता है? साथ में सभी बच्चों ने हरे कृष्ण महामंत्र, कीर्तन और पंच तत्त्व मंत्र, श्रील प्रभुपाद का प्रणाम मंत्र सीखा।
कक्षा के अंत में सभी बच्चों ने स्वादिष्ट फ्रेंच फ्राइज, नूडल्स और मंचूरियन प्रसादम् का आनन्द लिया।

Check Also

भारतीय ज्ञान प्रणाली से दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर मंथन, राष्ट्रीय सम्मेलन में समावेशी शिक्षा पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान और वैभव प्रकाश विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES