Breaking News

27 नवम्बर से प्रारम्भ होगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम: नवदीप रिणवा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उ0प्र0 के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2025 के आधार पर प्रदेश के 09 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूची) का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। 16-मीरापुर, 29-कुन्दरकी, 86-गाजियाबाद, 71-खैर(अ0जा0), 110-करहल, 213-सीसामऊ, 256-फूलपुर, 277-कटेहरी तथा 397-मझवां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 27 नवम्बर, 2024 को आलेख प्रकाशन किया जायेगा।
27 नवम्बर से 12 दिसम्बर, 2024 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि निर्धारित की गयी है। इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि में 30 नवम्बर तथा 08 दिसम्बर, 2024 को विशेष अभियान तिथियां हैं। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसम्बर तक किया जायेगा। निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूची) का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी, 2025 को किया जायेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य से संबंद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों आदि को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि 27 नवम्बर, 2024 से 06 जनवरी, 2025 तक के मध्य स्थानान्तरित करने पर रोक लगाई गयी है।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES