Breaking News

इस्कॉन मंदिर में पापाकुशा एकादशी 14 अक्टूबर सोमवार को

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने बताया कि दिनांक 14 अक्टूबर, 2024 दिन सोमवार को पापाकुशा एकादशी हैं इस दिन सभी को चाहिए कि अन्न ग्रहण ना करें। व्रत रखें, व्रत के पारण का समय मंगलवार 15 अक्टूबर को प्रातः 06:06 से 09:56 बजे तक है। एकादशी व्रत रखने के साथ-साथ अगले दिन समय से व्रत का पारण किया जाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
बताते चलें कि प्रत्येक एकादशी को मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा इस्कॉन मन्दिर मे भक्तों के लिए श्रीमद भागवतम की कथा प्रातः 06:00 बजे रखी जाती है, जिसका जूम पर भी सीधा प्रसारण किया जाता है। भक्तगण एकादशी पर श्रीमद भागवतम कथा हेतु मन्दिर आ सकते हैं अथवा जूम आईडी – 81097984237 पर जुड़ सकते हैं, जिसका पासवर्ड – 2021 है।

Check Also

कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, युवाओं को मिलेगा फ्यूचर-रेडी प्रशिक्षण : कपिल देव अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES