Breaking News

नगर निगम ने 50 करोड़ रुपये की सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाई एवं सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमिध्संपत्ति, जो विगत लंबे समय से अवैध कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है। उसी क्रम में आज क्षेत्र में कार्यवाही हुई है।
नगर निगम लखनऊ द्वारा सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान के क्रम में बुधवार को नगर आयुक्त लखनऊ इंद्रजीत सिंह द्वारा जारी निर्देश के अनुक्रम में अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव एवं उप जिलाधिकारी सरोजनी नगर के प्रयास से ग्राम हरिहर पुर की गाटा संख्या 636 आदि का संयुक्त सीमांकन कराया गया। जाँच रिपोर्ट में पाये गये अवैध अतिक्रमण को तहसीलदार अरविन्द पाण्डेय व नायब तहसीलदार नीरज कटियार के नेतत्व में लेखपाल अनूप गुप्ता, सुभाष कौशल व आलोक यादव एवं थाना सुशान्त गोल्फ सिटी द्वारा उपलब्ध कराये गये पुलिस बल के सहयोग से नगर निगम की भूमि से अवैध कब्जा हटा दिया गया।
यहाँ उन्लेखनीय है कि गाटा संख्या 636 में स्थित नगर निगम की भूमि बेशकीमती है जो अंशल में स्थित लूलू मॉल के विपरीत दिशा में शहीद पथ की सर्विस लेन के निकट में स्थित है, इसलिए कुछ पेशेवर डीलरों द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि इसने एक डीलर द्वारा गाटा संख्या 636 में ऊसर खाते की भूमि में विनिमय कराकर क्षेत्रफल 0.521 हे० भूमि प्राप्त की, उसकी आड़ में उससे कहीं अधिक क्षेत्रफल में कब्जा देकर नगर निगम की भूमि को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा था। आज के इस अभियान में गाटा संख्या 636, 234, 221, व 632 से क्षेत्रफल 159003 वर्ग फुट नगर निगन की भूमि कब्जा मुक्त करायी गयी। उक्त कब्जा मुक्त कराई गई भूमि का बाजारू मूल्य लगभग 50 करोड़ रुपये आंकलित किया गया है।

Check Also

डीजीपी ने A Collection of Standerd Operating Procedures for Crime scene Investigation बुकलेट का किया विमोचन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। UP DGP प्रशान्त कुमार ने बुधवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES