Breaking News

हरमिलाप टावर के घायलों का हाल जाना अजय राय ने, हर सम्भव मदद का वादा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। विगत दिनों लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक इमारत (हरमिलाप टावर) भरभराकर जमींदोज हो गई। हादसे में एक कारोबारी समेत आठ की मौत हो गई। मलबे में दबे 20 से अधिक लोगों को निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज जारी है।
उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय आज राजधानी स्थित लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। जहां श्री राय ने अस्पताल में इलाजरत घायलों तथा उनके परिजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। तद्पश्चात अजय राय ने घायलों को कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा लोकबंधु अस्पताल में चिकित्सकों से मुलाकात कर घायलों के समुचित इलाज हेतु निवेदन किया। इस मौके पर अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर शमीम खान, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, ललन कुमार, आलोक सिंह रैकवार, विनोद मिश्रा, सोमेश सिंह चैहान आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES