Breaking News

जी.आई.एस. समाधान दिवस पर कर निर्धारण आपत्तियों का निस्तारण

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। नगर निगम सीमान्तर्गत जी.आई.एस. सर्वे द्वारा भवनो के कर निर्धारण के विरुद्ध प्रस्तुत आपत्तियों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण किये जाने हेतु प्रत्येक शुक्रवार को जी.आई.एस. समाधान दिवस का आयोजन प्रारम्भ किया जा रहा है।
जी.आई.एस. समाधान दिवस प्रत्येक शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ सभागार, लालबाग में प्रातः 09ः00 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जी.आई.एस. समाधान दिवस में वरिष्ठ अधिकारीगण एवं सम्बन्धित जोनल अधिकारी तथा जी.आई.एस. सर्वे कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहेगे।
लखनऊ नगर के भवन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि जी.आई.एस. में पुनरीक्षित गृहकर निर्धारण के विरुद्ध यदि कोई आपत्ति हो, तो उक्त दिवस में समय से उपस्थित होकर आपत्ति दर्ज कराते हुए निराकरण कराया जा सकता है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *