Breaking News

भाजपा प्रत्याशियों ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन किया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी के रूप में आरपीएन सिंह, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, श्रीमती साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉ. संगीता बलवंत तथा नवीन जैन ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, डॉ संजय निषाद, आशीष पटेल, सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, बृज बहादुर, गोविन्द नारायण शुक्ला, संजय राय, शिव भूषण सिंह, बसंत त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे सहित प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के पदाधिकारियों को बंसत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को नेतृत्व प्रदान करना ही भाजपा की नीति है और भाजपा के प्रत्येक निर्णय में यह नीति परिलक्षित होती है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए सभी वर्गो का प्रत्याशी के रूप में प्रतिनिधित्व घोषित करने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व का प्रदेश भाजपा इकाई आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर पार्टी की अपेक्षा के अनुसार कार्य करते हुए पार्टी के प्रत्येक संकल्प को पूर्ण करने के लिए संकल्पित है। सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की नीति ने देश की दशा को बदला है और देश उन्नति की दिशा में बढ़ चुका है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी प्रत्याशियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES