Breaking News

“भारत जोड़ो यात्रा” की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने पदयात्रा कर दिया “मोहब्बत का पैगाम”

– “भारत जोड़ो यात्रा’’ एक तीर्थ यात्रा, और तीर्थ यात्रा कभी समाप्त नहीं होती ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के आदर्श, प्रेरणा और उद्देश्य निरंतरता में जारी रहेंगे : अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 7 सितंबर। आज भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस के अखिल भारतीय आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पदयात्रा निकाली। जिसमें कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ चलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
पहली वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवम A.I.C.C. सदस्य, P.C.C. सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के नेता एवम कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रयागराज में पदयात्रा में शामिल हुए। और आनंद भवन से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक यात्रा निकाली। श्री राय ने भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर मिले जनसमर्थन पर सभी प्रदेशवासियों को आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जंगलराज से जनता ऊब चुकी है, भेदभाव और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी ने घर – घर जो मोहब्बत का संदेश पहुंचाया है और आज फिर से उस संकल्प को लेने का समय है। कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
राजधानी लखनऊ में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने नकुल दूबे, वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में शहीद स्मारक कैसरबाग से यात्रा निकाली। यात्रा को शासन द्वारा अमीरुद्दौला पुस्तकालय स्थित पार्क पर रोक दिया गया जहां कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान कर यात्रा का समापन किया।
पदयात्रा में डॉ0 मसूद अहमद, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, दिनेश सिंह, शिव पाण्डेय, सैफ अली नकवी, अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सुशील पासी, प्रदीप सिंह, सचिन रावत ,रमेश शुक्ला, फिरोज अहदम खान, ललन कुमार, प्रियंका गुप्ता, डॉ0 सुधा मिश्रा, आस्था तिवारी, कनिष्क पाण्डेय, अनस रहमान, मनोज यादव, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, अनुसुईया शर्मा, सम्पूर्णानंद मिश्रा, ओमकारनाथ सिंह, प्रमोद सिंह, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, बृजेन्द्र सिंह, आर0पी0 सिंह, संजय सिंह, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, नितिन कुमार मिश्रा, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, वीरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, तारिक सिद्दीकी, सुशीला शर्मा, सुभाष मिश्रा, मनोज तिवारी, नरेश बाल्मीकी, संजय शर्मा, विधू भूषण पाण्डेय, सिद्धीश्री, प्रज्ञा सिंह, अनामिका यादव, शहना सिद्दीकी, महताब जायसी, गौरव चौधरी, रूद्र दमन सिंह, हरिनाम सिंह चौहान, नुसरत अली, मुकेश सिंह चौहान, आशुतोष मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र गौतम, मो0 परवेज मंसूरी, शादाब सिद्दीकी, नारायणपाति त्रिपाठी, सोमेश सिंह, सोम विकल डॉ0 रिचा कौशिक, नरेन्द्र त्रिपाठी, विभा त्रिपाठी, डॉ. आशीष दीक्षित, दीपक पाण्डेय, सै0 इमरान, सीमा चौधरी, अंकित सक्सेना, अनीस अख्तर मोदी, अख्तर मलिक, डॉ0 अजय शुक्ला आदि शामिल रहे।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES