Breaking News

चीनी नक्शे विवाद पर सांसद ओवैसी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला

वेब वार्ता (न्यू एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 अगस्त। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल (AIMIM) अध्यक्ष ने चीनी नक्शे विवाद पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सियासी हमला बोला है, और पूछा है कि अब क्या चीनी सैनिक खतरे का अलार्म बजाएंगे तब आप जागेंगे।
मंगलवार को ओवैसी ने कहा भारत की प्रतिक्रिया कमजोर और डरपोक नहीं हो सकती। हमें चीन के सामने खड़े होने की जरूरत है, लेकिन हमारे पास एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो चीन का नाम लेकर नहीं बुला सकता। जब चीनी पक्ष हवाई या मिसाइल हमलों से सैन्य संपत्तियों की बेहतर सुरक्षा के लिए अक्साई चीन में बंकरो और भूमिगत सुविधाओं का निर्माण तेज कर रहा है, तब भारत की प्रक्रिया इतनी कमजोर और डरपोक नहीं होनी चाहिए। ओवैसी ने सोशल मीडिया एक्स पर ताबड़तोड़ ट्विट में कहा “सीमा पर चीन की तैयारी सरकार के भीतर खतरे घंटी बजा रही है। इस पर एक्शन के बजाय हमारे प्रधानमंत्री शी जिनपिंग से एक बैठक के लिए अनुरोध कर रहे हैं लेकिन वहां भी यथास्थित वाक्यांश में कभी उल्लेख नहीं किया गया”। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा क्या ड्रैगन आपके लिए खतरे का अलार्म बजाएंगे।
सांसद ओवैसी ने कहा “सीमा को लेकर ये नए खुलासे सीमा संकट और भारत की चीन नीति पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र आहूत करने की मांग करते हैं। चाहे मणिपुर हो या लद्दाख भारतीय जनता को अंधेरे में रखने का काम किया गया है और यह हमारे लिए बहुत अहितकर है।

Check Also

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र से कृषि, आपदा प्रबंधन और विकसित भारत के लक्ष्य को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES