Breaking News

सपा और आरएलडी ने ‘‘किसान दिवस‘‘ पर एकजुटता का अहसास कराया

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अलीगढ़ 23 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती आज अलीगढ़ के इगलास में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने संयुक्त रूप से विशाल रैली का आयोजन कर ‘‘किसान दिवस‘‘ समारोह के रूप में मनायी। इगलास रैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। रैली को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया है। किसानों की आय दुगनी करने का झूठा वादा किया। अब झूठे विज्ञापन दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों ने अपने हक और सम्मान के लिए लम्बा संघर्ष किया। तीन काले कृषि कानूनों को वापस कराने में सात सौ किसानों ने अपनी शहादत दी। किसानों ने अपनी ताकत और एकजुटता से भाजपा की अहंकारी और किसान विरोधी सरकार को झुकने को मजबूर किया है। इसी ताकत को बनाये रखने के लिए हमने और अखिलेश यादव ने हाथ मिलाया है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का यही पुराना समीकरण है।
जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए आज का दिन पर्व और त्योहार की तरह है। यहां पर चौधरी साहब को याद करने के लिए किसान, मजदूर और कमेरा एकत्र हुए है। यह चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है। आज पहली बार किसान दिवस कार्यक्रम में चौधरी अजीत सिंह हमारे बीच नहीं है यह हम सब के लिए भावुक पल है। उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पहुंच पाये है उन्होंने चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न दिये जाने की मांग की है।
जयंत चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की सरकार पांच साल में एक करोड़ नौजवानों को नौकरी दिलायेंगे। भाजपा सरकार ने बिजली महंगी कर दी है। लोग बिजली का बिल नहीं दे पा रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं के साथ अत्याचार बहुत बढ़ गये हैं। हाथरस की बेटी के साथ सरकार और प्रशासन ने जो किया उसे पूरे देश ने देखा। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा अपनी पार्टी में गुण्डों को रखती है। मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ गम्भीर मुकदमें है। वे पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने मुकदमें वापस ले लिए हैं।

Check Also

जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया त्रिवेणी संगम में मौन स्नान

– शंकराचार्य ने दोहराया रामा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का संकल्प वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES