Breaking News

मुलायम सिंह जन्मदिवस पर ‘महिला सम्मान एवं युग जागरूकता‘ साइकिल यात्रा का आयोजन

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
प्रयागराज 23 नवंबर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (नेताजी) के 83वें जन्मदिवस पर प्रयागराज के हण्डिया में ‘महिला सम्मान एवं युग जागरूकता‘ साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह के नेतृत्व में तीन हजार से अधिक महिलाओं ने साइकिल चलायी। साइकिल यात्रा अरई बाजार से शुरू होकर मानस हाल होते हुए हण्डिया तक सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर समाजवादी सरकार में हुए कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से जनता को परिचित कराया गया।
साइकिल यात्रा का आयोजन समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निधि यादव ने किया। कार्यक्रम में बासुदेव यादव सदस्य विधान परिषद, श्रेया वर्मा, जेबा रिजवान, रूबी खान, प्रतिभा सिंह, कृति कोल, प्रीति सिंह रावत, सैय्यद जरीन, अनीता राकेश पासी, चमन आरा, दीया यादव, सोनी यादव सहित अन्य प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही। मुलायम सिंह के जन्मदिन पर रायबरेली में पूर्व विधायक राम लाल अकेला ने जरूरतमंद महिलाओं में साड़ी वितरण किया और इंटरमीडियटकी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्रा पूनम को साइकिल भेंट कर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह द्वारा सम्मानित कराया गया।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *