Breaking News

अखिलेश जी आप संघर्ष करते रहिए प्रदेश और देश आपका इंतजार कर रहा – कुमार विश्वास

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
प्रयागराज 23 नवंबर। वरिष्ठ समाजवादी नेता और सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव के अमृत महोत्सव पर प्रकाशित ‘राजनीति के उस पार‘ पुस्तक का विमोचन सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने किया। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर, लखनऊ में प्रो0 रामगोपाल यादव अमृत महोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने कहा कि आज जो चुनौतियां पेश है उनमें ऐक्य भावना की बहुत जरूरत है। उसी से विकास होता है। उत्तर प्रदेश का बहुत महत्व है। राजनीति में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति के उस पार भी राजनीति है और इस पार समय बता रहा है समाजवादी सरकार है। उन्होंने कहा कि रामगोपाल जी भावुक है। उनमें संवेदना है। समाजवादी लोग भावुक और गरीबों की मदद करने वाले होते है। बाहर से कड़क दिखने वाले चाचा (प्रो0 रामगोपाल) लोगों की मदद करने वाले है। यह पुस्तक समाजवादियों और आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।
कवि कुमार विश्वास ने अपने वक्तव्य और गीतों से खूब सूरत समां बांध दिया। उन्होंने समाजवादी परिवार के हिन्दी के प्रति विशेष लगाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस देश की तासीर है कि यहां नफरत का बीज नहीं रह पाता है। इस समय देश में संवाद नहीं हो रहा है। सत्ता के लोगों को सुनाने की जगह सुनने की आदत डालनी चाहिए। यदि किसान की बात पहले सुन लिया होता तो आज सुनने की मजबूरी नहीं होती। उन्होंने कहा संघर्ष से राजपथ पहुंचना है। संघर्ष से ही सृजन होता है। अखिलेश के लिए कहा कि आप संघर्ष करते रहिए प्रदेश और देश आपका इंतजार कर रहा है। उन्होंने अपना समसामयिक स्थितियों पर एक गीत भी सुनाया।

Check Also

हर विधानसभा में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन, मोदी की 25 साल की यात्रा दिखेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES