Breaking News

दयाशंकर सिंह चेयरमैन व पीयूष चौहान बने वाइस चेयरमैन

– जिला एमेच्योर एथलेटिक्स एसोसिएशन का गठन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ। एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के वाइस चेयरमैन, पीयूष सिंह चौहान को जिला एमेच्योर एथलेटिक्स एसोसिएशन का वाइस चेयरमैन बनाया गया |
गुरुकुल अकादमी स्कूल, भूतनाथ, लखनऊ में आयोजित चुनाव में, उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा नामित जिला एथलेटिक कमिटी के चेयरपर्सन कल्पना सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह को चेयरमैन और सत्येन्द्र सिंह को सचिव चुना गया। इस महत्वपूर्ण चुनाव में, चीफ पैटर्न के रूप में कल्पना सिंह, वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष रुद्र प्रकाश पांडेय और सीनियर वाइस प्रेसीडेंट डी.के. शाही का चयन किया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर मोतीलाल और संयुक्त सचिव पद पर कार्तिकेय सिंह, शिवा सिंह चौहान, कमल कुमार सिंह, व संजय यादव ने अपनी जिम्मेदारियों को संभाला। इसके साथ ही, विनय सिंह, लक्ष्मण कन्याल, अखिलेश सिंह, राजेश सिंह और प्रज्ञा चंद्रा को सदस्य के रूप में चुना गया।

Check Also

आईटीआई प्रवेश के लिए छात्रों को मिला दूसरा मौका, 9 से 12 अगस्त तक बदल सकेंगे ट्रेड और संस्थान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES