Breaking News

समाधान दिवस पर 40 शिकायतों का निस्तारण, विवरण GD पर दर्ज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
सिद्धार्थनगर 9 अक्टूबर। थाना समाधान दिवस पर आज 9 अक्टूबर 21 को 40 शिकायतों का निस्तारण हुआ। शेष 31 के निस्तारण हेतु कमेटी का गठन किया गया।
ASP सुरेश चंद्र रावत ने बताया की आज थाना समाधान दिवस पर 71 शिकायतें प्राप्त हुई थी। थाना डुमरियागंज व इटवा पर उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर शिकायतों का निस्तारण कराया। कुछ शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर दिया गया है जो मौके पर जाकर जांच कर 1 सप्ताह के अंदर निस्तारण करेंगे। साथ ही समस्त थानों को यह निर्देशित कर दिया गया है कि जिन शिकायतों का निस्तारण हो गया है, दोनों पक्ष सहमत हों, उनका विवरण GD पर अवश्य दर्ज़ करें।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *