Breaking News

भागवत कथा में अखिलेश यादव बोले- प्रेम और समानता से ही मजबूत होगा समाज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को अयोध्या के कृष्णापुर, खानपुर रसूलाबाद स्थित सपा नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के पैतृक आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने व्यास पीठ का पूजन कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या की पावन धरती पर हरिभक्तों का एक साथ जय राधेश्याम बोलना भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता की खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा आज के समय में इसलिए अधिक प्रासंगिक है, क्योंकि समाज अहंकार, सत्ता, जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच जैसे बंधनों से जूझ रहा है। कथा प्रेम, दया, अपनापन और समानता का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम पर आधारित था और प्रेम से बड़ा कोई राजधर्म नहीं है। भागवत कथा भेदभाव मिटाने और सामाजिक समानता स्थापित करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने संविधान की रक्षा को भी जरूरी बताते हुए कहा कि प्रेम और समानता का महाकाव्य ही संविधान है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अयोध्या का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अधिग्रहित जमीनों का बाजार भाव दिया जाएगा और माताओं-बहनों को 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान सांसद अवधेश प्रसाद समेत संत-महंत मौजूद रहे। संतों ने अखिलेश यादव को माला पहनाकर गदा भेंट की और विजयी भव का आशीर्वाद दिया।

Check Also

पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री, बने सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव ने सक्रिय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *