Breaking News

शहीद योगेश की पुण्यतिथि पर गूंजा देशभक्ति का स्वर, कविताओं ने जगाया शौर्य भाव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
प्रतापगढ़। चमरुपुर शुक्लान के बलीपुर परसन गांव में गुरुवार शाम शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी की पुण्यतिथि श्रद्धा, संवेदना और देशभक्ति के भावों के बीच मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत निशुल्क चिकित्सा शिविर से हुई, जिसमें 125 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। गौरी शुक्ला हॉस्पिटल राजापुर विंधन के चिकित्सकों डॉ. अमित सिंह, डॉ. आरके सिंह सहित प्रतिमा, कोमल और प्रीति यादव ने मरीजों की जांच की।
इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सेवानिवृत्त कर्नल कमल राय, आरएसएस के रामचंद्र पांडेय, राजा राणा सूबेदार सिंह, नरेंद्र नारायण तिवारी, सत्येंद्र नारायण तिवारी, सुशील द्विवेदी, पवन शुक्ल, श्रीराम मिश्र, विपिन तिवारी, समाजसेवी संजय शुक्ल, प्रेमनाथ पांडेय, रुपेश तिवारी और संतोष कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कवि सम्मेलन में देशभक्ति और वीर रस की कविताओं ने माहौल को भावपूर्ण बना दिया। डॉ. अंजनी शुक्ल अमोघ ने बलिदानियों को समर्पित रचना प्रस्तुत की। बाराबंकी के कवि संदीप अनुरागी ने अपनी कविता के माध्यम से शहीद योगेश को नमन किया। दीपेंद्र तनहा ने भाई के बिछोह पर मार्मिक रचना सुनाकर श्रोताओं को भावुक किया। हरदोई के गीतकार पवन प्रगीत ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी। सुनील प्रभाकर, हरिवंश शुक्ल शौर्य, सोमनाथ कश्यप और आदर्श सिंह निखिल ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं में देशप्रेम और सामाजिक चेतना का भाव जगाया। लखनऊ के कवि कुलदीप कलश ने कार्यक्रम का संचालन किया। वीर रस के कवि योगेश चौहान और संतोष पांडेय ने शहीद योगेश को समर्पित कविताएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, साहित्यकारों और गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता राजमूर्ति सिंह सौरभ ने की। संयोजन एवं आभार शहीद के बड़े भाई आशुतोष तिवारी ‘आशु’ ने व्यक्त किया।

Check Also

राप्ती-सरयू खतरे के निशान से ऊपर, 46 गांव बाढ़ से घिरे; 69 नावें लगाईं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार गोरखपुर। जिले में राप्ती और सरयू नदियों के उफान से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES