Breaking News

बापू के आदर्शों से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बापू के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और सादगी के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया। पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने रघुपति राघव राजा राम, वह शक्ति हमें दो दयानिधे और वैष्णव जन तो तेने कहिए सहित विभिन्न भजनों एवं गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों की प्रस्तुतियों का श्रवण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी और अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पावन जयंती पर कोटिश: नमन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने गांधीजी के विचारों को जीवन और राष्ट्र निर्माण में अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, डॉ. नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, जय देवी, अमरेश कुमार, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

दूध कारोबार से चमकी महिलाओं की किस्मत, यूपी में 76 हजार बनीं लखपति दीदी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गांवों में महिलाएं अब दूध उत्पादन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *