Breaking News

यूपीआई ने भारत की डिजिटल शक्ति को वैश्विक पहचान दिलाई: केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के 10 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यूपीआई ने भारत में डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुरक्षित, त्वरित और पारदर्शी बनाकर वित्तीय समावेशन को नई गति दी है। यूपीआई आज भारत की डिजिटल शक्ति और वैश्विक स्तर पर देश की तकनीकी क्षमता का सशक्त प्रतीक बन चुका है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीआई ने डिजिटल लेन-देन को आम नागरिक के जीवन का सहज हिस्सा बना दिया है। इसके माध्यम से रेहड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे दुकानदारों, किसानों और श्रमिकों से लेकर व्यापारियों और उद्यमियों तक समाज के हर वर्ग को तेज और सुविधाजनक भुगतान की सुविधा मिल रही है। इससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ ही आमजन के सशक्तीकरण का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति ने बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। यूपीआई की सहजता और विश्वसनीयता ने देश में डिजिटल भुगतान को व्यापक स्तर पर स्वीकार्यता दिलाई है। इससे न केवल लेन-देन आसान हुआ, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिली है।
मौर्य ने कहा कि अभिनव पहल के रूप में शुरू हुआ यूपीआई आज आत्मनिर्भर भारत की डिजिटल ताकत का परिचायक है। करोड़ों नागरिकों, व्यापारियों और उद्यमियों के लिए यह त्वरित और भरोसेमंद भुगतान का माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि यूपीआई की सफलता साबित करती है कि भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह उपलब्धि डिजिटल इंडिया से आत्मनिर्भर भारत तक की यात्रा में देश की बढ़ती सामर्थ्य और संकल्प का प्रमाण है।

 

Check Also

विधान भवन पहुंच विद्यार्थियों ने समझी लोकतंत्र और संसदीय कार्यप्रणाली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। औरैया के बिधूना स्थित एसआरएस मेमोरियल किड्स गार्डन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES