Breaking News

विधान भवन पहुंच विद्यार्थियों ने जाना विधानसभा का कामकाज, समझीं संसदीय परंपराएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। लोकतांत्रिक संस्थाओं और संसदीय कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से पारितोष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कानपुर और गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, कानपुर के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान भवन का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भेंट कर सदन की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया और संसदीय परंपराओं की जानकारी ली।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं के कामकाज की जानकारी देना आवश्यक है। यही युवा आगे चलकर देश और प्रदेश के लोकतांत्रिक भविष्य को दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि विधान भवन का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को करीब से जानने और समझने का प्रेरणादायी अवसर है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा जनता की आकांक्षाओं, समस्याओं और अपेक्षाओं को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है। सदन में होने वाली चर्चा और विधायी कार्यवाही का प्रदेश के विकास और आमजन के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली और सदन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। विधानसभा अध्यक्ष ने उनके प्रश्नों के उत्तर देते हुए सदन की कार्यवाही और कानून बनाने की प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि सुखद संकेत है।
इसके बाद विद्यार्थियों ने सदन, दर्शक दीर्घा समेत विधान भवन के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें विधान भवन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और संसदीय परंपराओं की भी जानकारी दी गई। भ्रमण विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र को करीब से समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरणादायी अनुभव रहा।

Check Also

लोहिया संस्थान में तिरंगे के साथ गूंजा देशभक्ति का स्वर, 18 कर्मचारी सम्मानित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 80वां स्वतंत्रता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES