Breaking News

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 24 नवचयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मुख्य समारोह में 24 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) के 19 और मंडी सचिव पद पर चयनित पांच अभ्यर्थी शामिल रहे। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नवचयनित अभ्यर्थियों में उत्साह नजर आया।
प्राविधिक सहायक पद पर चयनित कनिष्का वर्मा, रविप्रकाश सिंह और दिशा सिंह को अयोध्या, अनीश निषाद को आजमगढ़, लवकुश यादव को लखीमपुर खीरी, भावना श्रीवास्तव और शुभम कुमार को प्रयागराज, अमित कुमार मौर्य और ज्ञानवी तिवारी को गोंडा में तैनाती मिली है। जूही वर्मा को अयोध्या, अविनाश सिंह को फतेहपुर, मो. अफरोज को जालौन, प्रगति सिंह को मीरजापुर, प्रज्ञा रस्तोगी को मथुरा और पवनेश कुमार को कौशांबी भेजा गया है। इसी तरह उपासना और मधुमिता सिंह की तैनाती गोरखपुर, जबकि अक्षिता सिंह और ज्योतिका मिश्रा की तैनाती लखनऊ में हुई है। वहीं मंडी सचिव पद पर चयनित शिवशंकर चौधरी, विनोद कुमार, महिमा मौर्या, खुशनुमा और रवि माहौर को भी मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों ने नई जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता जताई। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने से चयनित युवाओं को सरकारी सेवा में योगदान का अवसर मिला है।

Check Also

JPNIC को लेकर अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- लोकनायक के स्मारक से भी मुनाफा कमाना चाहती है सरकार

– संपूर्ण क्रांति का विचार आज भी प्रासंगिक – अखिलेश यादव – ‘लोकनायक के स्मारक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *