Breaking News

जेन जी पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस का राजभवन मार्च, अमित शाह के इस्तीफे की मांग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। जेन जी छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने रविवार को राजधानी में प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता परिवर्तन चौक पर एकत्र हुए और राजभवन घेराव के लिए मार्च किया। बाबू केडी सिंह स्टेडियम के सामने पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।
पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की के बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों से इको गार्डेन भेजा गया। शाम को उन्हें रिहा कर दिया गया। प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी जगदीश चंद्र जांगीड़, अब्दुल हन्नान, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन जी छात्रों और युवाओं के साथ कथित पुलिसिया बर्बरता को लेकर देशभर में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। दिल्ली में हुई कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

Check Also

JPNIC को लेकर अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- लोकनायक के स्मारक से भी मुनाफा कमाना चाहती है सरकार

– संपूर्ण क्रांति का विचार आज भी प्रासंगिक – अखिलेश यादव – ‘लोकनायक के स्मारक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *